खण्डवा; प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने खेल मैदान विकास कार्य का भूमिपूजन किया Aajtak24 News

खण्डवा; प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने खेल मैदान विकास कार्य का भूमिपूजन किया Aajtak24 News

खण्डवा - प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री तथा खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मंगलवार को महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नीति आयोग द्वारा 79.89 लाख रूपए लागत से स्वीकृत खेल मैदान के विकास कार्य का भूमिपूजन कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, विधायक श्री नारायण पटेल, विधायक श्रीमती छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना महिला सशक्तिकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। इन योजनाओं के शुरू होने से महिलाओं का घर में और समाज में सम्मान बढ़ा है। अब बेटियां किसी पर बोझ नहीं हैं। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सीख दी और कहा कि वे केवल पढ़ाई पर ध्यान दें। छात्राओं के लिए निःशुल्क गणवेश, स्कूटी, पुस्तकें, लैपटॉप जैसी सभी सुविधाएं सरकार उपलब्ध करा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post