रतलाम; चंबल से लेकर हाईवे तक ‘खनन पर सर्जिकल स्ट्राइक’: रतलाम में जेसीबी समेत कई वाहन जब्त Aajtak24 News

चंबल से लेकर हाईवे तक ‘खनन पर सर्जिकल स्ट्राइक’: रतलाम में जेसीबी समेत कई वाहन जब्त Aajtak24 News

रतलाम - जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। निज अधिकारी रीना पाठक के अनुसार ग्राम गोदीशंकर के पास चंबल नदी क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। दोनों वाहनों को पुलिस थाना रिंगनोद की अभिरक्षा में रखा गया है और मध्य प्रदेश अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर की गई जांच में ओवरलोड डंपर और गिट्टी-मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त कई वाहन भी जब्त किए गए। इनमें डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली शामिल हैं, जिन्हें संबंधित थाना और चौकियों में अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि प्राकृतिक संसाधनों के अनियंत्रित दोहन पर रोक लगाई जा सके।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सीधे सवाल

  1. क्या यह कार्रवाई केवल छोटे वाहनों तक सीमित है, या अवैध खनन नेटवर्क के बड़े संचालकों तक भी जांच पहुंचेगी?
  2. चंबल नदी क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन के बावजूद क्या स्थायी निगरानी तंत्र या तकनीकी सर्विलांस सिस्टम लागू किया गया है?
  3. जब इतने वाहन पकड़े जा रहे हैं, तो क्या इससे जुड़े ठेकेदारों और राजनीतिक संरक्षण की भी जांच की जाएगी या मामला केवल मौके की कार्रवाई तक सीमित रहेगा?

Post a Comment

Previous Post Next Post