![]() |
| बलरामपुर; खेत-खेत पहुंचेगा ‘विकसित कृषि संकल्प रथ’… बलरामपुर में आधुनिक खेती का संदेश लेकर रवाना Aajtak24 News |
बलरामपुर - जिले के विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत महराजगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंहदेव, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह जागरूकता रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की जानकारी देगा। इसका उद्देश्य किसानों को परंपरागत खेती से आगे बढ़ाकर उन्नत तकनीक आधारित खेती से जोड़ना है।
रथ के माध्यम से किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय, उन्नत बीजों का उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा कीट एवं रोग नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसके साथ ही शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की भी जानकारी देकर किसानों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और उनकी आय में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे गांव स्तर पर कृषि को अधिक वैज्ञानिक और लाभकारी बनाया जा सकेगा।
आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल
- क्या जागरूकता रथ जैसे अभियानों से किसानों की वास्तविक समस्याएं हल होंगी या यह सिर्फ प्रचारात्मक गतिविधि बनकर रह जाएगा?
- उन्नत बीज, तकनीक और योजनाओं की जानकारी गांव तक पहुंचाने के बावजूद किसानों की आय में कितना वास्तविक सुधार हुआ है, इसका मूल्यांकन कैसे किया जा रहा है?
- क्या इस अभियान के बाद फील्ड स्तर पर कृषि विशेषज्ञों की नियमित उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी, या किसान केवल सूचना पर ही निर्भर रहेंगे?
