![]() |
| तृषा-विजय की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया गदर: हर पोस्ट में छिपा है एक खास 'इशारा' Aajtak24 News |
चेन्नई - थलापति विजय इन दिनों अपनी राजनीतिक जीत का जश्न मना रहे हैं, लेकिन चर्चा उनकी जीत से ज्यादा उनकी और तृषा कृष्णन की 'केमिस्ट्री' की हो रही है। सोशल मीडिया पर तृषा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों ने फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। जहां एक तरफ विजय का परिवार उनकी इस कामयाबी पर खामोश नजर आ रहा है, वहीं तृषा की लगातार पोस्ट्स ने अफवाहों के बाजार को गर्म कर दिया है।
एक खास पैटर्न और वो 'खास' चीज
तृषा ने समय-समय पर विजय के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इन सभी पोस्ट्स में एक 'कॉमन कनेक्शन' नजर आता है। फैंस का मानना है कि इन तस्वीरों के जरिए तृषा बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह रही हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उस फोटो की है जिसमें विजय खिलखिलाकर हंस रहे हैं और तृषा बड़े प्यार से उन्हें निहार रही हैं।
इंतजार, दुआ और वो वायरल कैप्शन
तस्वीरें तो वायरल हुईं ही, लेकिन तृषा के कैप्शन ने आग में घी डालने का काम किया। अपनी पहली फोटो के साथ उन्होंने लिखा था— "आप में से जिन्होंने पूछा, इंतजार किया और दुआ की... ये आप ही के लिए है..."। इस लाइन ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह सिर्फ एक फिल्मी दोस्ती है या फिर कुछ और।
परिवार की चुप्पी और तृषा का ट्रेंड होना
विजय की पत्नी संगीता और उनके बच्चों की ओर से पार्टी की जीत पर कोई सार्वजनिक बयान न आना लोगों को खटक रहा है। इसी बीच तृषा का खुलकर विजय को सपोर्ट करना और उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करना सोशल मीडिया पर #Trisha और #ThalapathyVijay जैसे हैशटैग्स को टॉप ट्रेंड में ले आया है।
