![]() |
| नीमच पहुंचीं प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, सर्किट हाउस बना राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र Aajtak24 News |
नीमच - प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया के नीमच आगमन पर रविवार को सर्किट हाउस राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। अल्प प्रवास पर पहुंचीं प्रभारी मंत्री का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। नीमच सर्किट हाउस पहुंचने पर सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध मारू, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान और जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन सहित कई राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री की अगवानी के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी सर्किट हाउस पहुंचे। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसपी राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी किरण चौहान और महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी अंकिता पंड्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्वागत किया। प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने सर्किट हाउस में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, कार्यकर्ता और पत्रकार भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल
- कोर कमेटी की बैठक में किन जमीनी मुद्दों और विकास कार्यों पर ठोस निर्णय लिए गए, या बैठक केवल औपचारिक राजनीतिक चर्चा तक सीमित रही?
- महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही प्रभारी मंत्री के जिले में कुपोषण, आंगनवाड़ी संसाधनों और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर क्या विशेष कार्ययोजना है?
- जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में स्वागत कार्यक्रम हुए, लेकिन क्या आम जनता की समस्याओं और शिकायतों पर भी कोई सीधा संवाद या समीक्षा की गई?
