| सूरजपुर; जंगल में सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी रेड तो उड़ गए होश Aajtak24 News |
सूरजपुर - सूरजपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कुदरगढ़ चौकी पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी समेत जुए का सामान भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 10 मई 2026 को चौकी कुदरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुदरगढ़ जंगल में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से पांच जुआरियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामस्वरूप सिंह, कन्हैया यादव, रामबिलास चेरवा, राजेश सिंह और अंगद कुमार शामिल हैं। सभी अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से कुल 22 हजार 800 रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी अमरेश सिंह एवं उनकी टीम द्वारा की गई।
आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल
- जंगल क्षेत्र में लंबे समय से जुए की गतिविधियां चल रही थीं या यह पहली घटना है? अगर पहले से सूचना थी तो कार्रवाई में देरी क्यों हुई?
- सिर्फ छोटे जुआरियों पर कार्रवाई हो रही है या पुलिस उन लोगों तक भी पहुंचेगी जो ऐसे जुए के अड्डों को संरक्षण देते हैं?
- कुदरगढ़ जैसे धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र के जंगलों में अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं, वहां नियमित पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी क्यों नहीं बढ़ाई गई?