आलीराजपुर; रानी काजल माता मंदिर पहुंचीं प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके,पेयजल एवं पहुंच मार्ग सुधारने के दिए निर्देश Aajtak24 News

आलीराजपुर; रानी काजल माता मंदिर पहुंचीं प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके,पेयजल एवं पहुंच मार्ग सुधारने के दिए निर्देश Aajtak24 News

आलीराजपुर - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री एवं आलीराजपुर की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने आलीराजपुर जिले के सोंडवा विकासखंड स्थित रानी काजल माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती अनीता चौहान, कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, जिला अध्यक्ष श्री मकू परवाल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत भी उपस्थित रहीं।

मथवाड़ स्थित रानी काजल माता मंदिर आदिवासी समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि माता के दरबार में मांगी गई मन्नतें पूर्ण होती हैं। यह स्थल प्राकृतिक सौंदर्य से भी भरपूर है, जहां से मां नर्मदा के मनोहारी दर्शन होते हैं।

मंदिर परिसर ऊंचाई पर स्थित होने और पेयजल व्यवस्था की कमी को देखते हुए प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी श्री मेढा को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए शीघ्र समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ऊंचाई पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही मंदिर तक पहुंचने वाला मार्ग कठिन होने पर प्रभारी मंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पहुंच मार्ग को सुगम एवं सुरक्षित बनाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान हो सके।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज गरवाल सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post