लाड़सिंह बौद्ध ने पार्क में डॉ.अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष संविधान की पुस्तकों का किया वितरण Aajtak24 News

लाड़सिंह बौद्ध ने पार्क में डॉ.अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष संविधान की पुस्तकों का किया वितरण Aajtak24 News

सीहोर -  सीहोर के अनुसूचित जाति बाहुल्य वार्ड क्रं. 11 के अम्बेडकर पार्क में बहुजन उत्सव समिति के अध्यक्ष लाड़सिंह बौद्ध ने जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर नागरिकों फल फु्रड व मीठाई का वितरण कर डॉ.अम्ेडकर की प्रतिमा के समक्ष संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया व संविधान की पुस्तकों का वितरण कर सभी को देश के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा के साथ संविधान को अंगीकार करने की बात कही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामचरण दसलानिया, नागेश सर, दयाराम गवाटिया, मिथुन जांगड़े, घनश्याम  जाटव, गिरधारलाल मालवीय, जगदीश, सचिन कटारिया, रोहित बौद्ध, संतोष बामनिया, भरत, अमन तथा महिला मण्डल नेत्री प्रेमलता शैल, रोहिनी, कृष्णा सूर्यवंशी, टीना कर्मा, प्रमिला डेरिया आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post