पन्ना; उपार्जन केंद्र पर एसडीएम की एंट्री से हड़कंप: तुलाई से लेकर भुगतान तक हर व्यवस्था की हुई Aajtak24 News

पन्ना; उपार्जन केंद्र पर एसडीएम की एंट्री से हड़कंप: तुलाई से लेकर भुगतान तक हर व्यवस्था की हुई Aajtak24 News

पन्ना - जिले में कृष्णा कल्याणपुर स्थित अर्चना वेयरहाउस गेहूं उपार्जन केंद्र का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) संजय कुमार नागवंशी ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन व्यवस्था की बारीकी से जांच करते हुए किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। एसडीएम ने मौके पर मौजूद किसानों से खरीदी प्रक्रिया, तुलाई व्यवस्था और भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। किसानों ने अपनी बात साझा करते हुए कुछ व्यवस्थागत मुद्दों की जानकारी दी, जिस पर एसडीएम ने उन्हें त्वरित और सुचारु उपार्जन व्यवस्था का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर तुलाई व्यवस्था, आवक-निकासी प्रबंधन, ग्रेडिंग प्रक्रिया और मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। सर्वेयर और केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए गए कि खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी व्यवस्थाएं सतत रूप से दुरुस्त रखी जाएं।

एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और भुगतान प्रक्रिया समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को केंद्र की व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. उपार्जन केंद्रों पर हर साल निरीक्षण होते हैं, फिर भी किसानों को तुलाई और भुगतान में दिक्कतें क्यों आती हैं?
  2. क्या वर्तमान निगरानी व्यवस्था इतनी कमजोर है कि बिना औचक निरीक्षण के गड़बड़ियों का पता ही नहीं चलता?
  3. किसानों को बार-बार आश्वासन तो मिलते हैं, लेकिन क्या भुगतान और व्यवस्था सुधार के लिए कोई स्थायी सिस्टम लागू है?

Post a Comment

Previous Post Next Post