सिंगरौली; पोल्ट्री फार्म बना शराब का गोदाम! आबकारी की दबिश में खुला बड़ा खेल Aajtak24 News

सिंगरौली; पोल्ट्री फार्म बना शराब का गोदाम! आबकारी की दबिश में खुला बड़ा खेल Aajtak24 News

सिंगरौली - जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोल्ट्री फार्म से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान 72 बल्क लीटर देशी मदिरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन और जिला आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप के निर्देशन में वृत्त सरई क्षेत्र में की गई।

आबकारी विभाग की टीम ने सरई थाना क्षेत्र के निगरी निवासी बालमुकुंद साहू के पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी। तलाशी के दौरान चार कार्टून में देशी मदिरा मसाला और चार कार्टून में देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। कुल 72 बल्क लीटर शराब की अनुमानित कीमत करीब 36 हजार 200 रुपये बताई गई है। आरोपी बालमुकुंद साहू के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

विशेष बात यह रही कि पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सके। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह, आबकारी आरक्षक रीतिका चौकसे, अनुज भुंजिया और धीरू सिंह की सक्रिय भूमिका रही। जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है और प्रशासन का दावा है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. अगर पोल्ट्री फार्म में इतनी बड़ी मात्रा में शराब भंडारित थी, तो क्या स्थानीय स्तर पर पहले से इसकी जानकारी प्रशासन या पुलिस को नहीं थी?
  2. क्या यह सिर्फ एक व्यक्ति का अवैध कारोबार है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी काम कर रहा है जिसकी जांच की जा रही है?
  3. जिले में लगातार अवैध शराब पकड़ी जा रही है, फिर भी इसका कारोबार बंद क्यों नहीं हो पा रहा? क्या विभागीय निगरानी में कहीं कमी है?

Post a Comment

Previous Post Next Post