कलेक्टर का जावरा तहसील कार्यालय में औचक निरीक्षण Aajtak24 News


कलेक्टर का जावरा तहसील कार्यालय में औचक निरीक्षण Aajtak24 News

रतलाम - जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने गुरुवार को जावरा तहसील कार्यालय का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबे समय से लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए।

राजस्व प्रकरणों के लिए समय-सीमा तय

कलेक्टर ने तहसील न्यायालय के निरीक्षण के दौरान नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे महत्वपूर्ण राजस्व मामलों की फाइलें जांचीं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता को अपने जायज काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। कलेक्टर ने एसडीएम श्रीमती रचना शर्मा और अन्य अधिकारियों से कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

जावरा को मिलेगी आधुनिक लाइब्रेरी

निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्रीमती सिंह नगर परिषद हॉल पहुँचीं। उन्होंने यहाँ युवाओं और विद्यार्थियों के हित में एक भव्य लाइब्रेरी (पुस्तकालय) खोलने का निर्णय लिया। कलेक्टर ने हॉल में फर्नीचर, स्तरीय किताबें, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द जुटाने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री वैभव सहित तहसील और नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर के इस रुख से तहसील कार्यालय में हड़कंप की स्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post