सीईओ जिला पंचायत ने सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारी की समीक्षा की Aajtak24 News

सीईओ जिला पंचायत ने सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारी की समीक्षा की Aajtak24 News

राजनांदगांव - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारी के संबंध में समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने कहा। जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह तैयार किया गया है। जिसमें शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के आयोजन के लिए जिला स्तरीय अधिकारी, नियंत्रण अधिकारी एवं जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने शिविर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने कहा । साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को आयोजित होने वाले शिविरों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर स्थल पर आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का विभागवार संधारण नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में की जाएगी। उन्होंने आवेदनों का अध्ययन कर मांग या शिकायत के अनुसार पंजी संधारण करने निर्देशित किया गया। उन्होंने शिविर स्थल पर निराकरण होने योग्य आवेदनों को शिविर स्थल पर ही तत्काल निराकरण करने निर्देशित किया। उन्होंने शिविर के अधिक से अधिक नागरिकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए आयोजित शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार करने तथा गांवो में मुनादी कराने कहा। सीईओ जिला पंचायत ने हर घर सोख्ता गड्ढा अभियान अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन मोड में कार्य करने कहा। प्रधानमंत्री आवास  योजना-ग्रामीण अंतर्गत नवीन आवासों में अनिवार्य रूप से सोख्ता गड्ढा का निर्माण कराने तथा अन्य ग्रामीणों को भी जागरूक कर आवासों में संरचना बनाने हेतु प्रेरित करें। बैठक में इन्जेक्शन वेल, वाटर रिचार्ज शॉंप, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, सोखता गड्ढा  की साफ-सफाई एवं घुलाई के कार्य को गम्भीरता से कराने निर्देशित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका, जनपद पंचायत में पदस्थ मनरेगा, एसबीएम, ब्लॉक समन्वयक जुड़े रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post