मंडला; आदि उत्सव में स्वास्थ्य और संस्कृति का संगम, मेगा हेल्थ कैंप बना आकर्षण का केंद्र Aajtak24 News

मंडला; आदि उत्सव में स्वास्थ्य और संस्कृति का संगम, मेगा हेल्थ कैंप बना आकर्षण का केंद्र Aajtak24 News

मंडला - रामनगर में आयोजित ‘आदि उत्सव’ के दौरान लगाए गए मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम और विधायक कमलेश शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने स्वयं भी मेगा हेल्थ कैंप में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

केंद्रीय मंत्री और सांसद ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जनजातीय संस्कृति, शासकीय योजनाएं, हस्तशिल्प, लोक कला, कृषि और आजीविका से जुड़ी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। एनआरएलएम विभाग के स्टॉल पर कोदो-कुटकी से बने व्यंजन विशेष रूप से सराहे गए, जिन्हें अतिथियों ने चखकर स्वाद और गुणवत्ता की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक जनजातीय नृतक दलों ने ढोल-नगाड़ों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बन गया।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. क्या ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर केवल आयोजन तक सीमित हैं, या इनके बाद मरीजों के फॉलोअप और इलाज की स्थायी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाती है?
  2. आदि उत्सव जैसे बड़े कार्यक्रमों में दिखाए जाने वाले विकास मॉडल कितने वास्तविक हैं और कितने सिर्फ प्रदर्शनात्मक?
  3. जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बावजूद क्या सरकार स्थायी अस्पताल और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने पर ध्यान दे रही है?

Post a Comment

Previous Post Next Post