![]() |
| छिंदवाड़ा; संगम-2 बांध पुनर्वास पर प्रशासन की बड़ी बैठक, किसानों को बताया मुआवजा पैकेज Aajtak24 News |
छिंदवाड़ा - सिंचाई कॉम्प्लेक्स परियोजना के अंतर्गत संगम-2 बांध के पुनर्वास को लेकर ग्राम भवारी रैय्यत में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर हरेंद्र नारायण की मौजूदगी में की गई, जिसमें पुनर्वास समिति और जल संसाधन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। बैठक में धारा-17 की कार्यवाही के तहत प्रभावित किसानों के पुनर्वास, मुआवजे और सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि पुनर्वास योजना के तहत उन्हें शासन की ओर से विभिन्न लाभ और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
कलेक्टर और अधिकारियों ने किसानों को यह भी जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुआवजे के लिए गुणांक 2.0 निर्धारित किया गया है, जिससे प्रभावित किसानों को बेहतर आर्थिक सहायता मिल सके। इस दौरान परियोजना के विशेष पैकेज की स्वीकृति और उससे मिलने वाले लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि पुनर्वास प्रक्रिया पारदर्शी और लाभकारी होगी। बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री और अनुविभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने परियोजना की तकनीकी और प्रशासनिक जानकारी साझा की।
आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल
- क्या मुआवजे का 2.0 गुणांक वास्तव में किसानों के नुकसान की भरपाई करता है, या यह केवल कागजी राहत है?
- पुनर्वास के बाद विस्थापित किसानों के आजीविका और रोजगार की स्थायी गारंटी क्या है?
- धारा-17 की कार्रवाई में किसानों की सहमति को कितना महत्व दिया जा रहा है, या निर्णय पहले ही तय हो चुका है?
