रीवा; प्रशिक्षण वर्ग से हमें वैचारिक निष्ठा मिलती है गिरीश गौतम Aajtak24 News

रीवा; प्रशिक्षण वर्ग से हमें वैचारिक निष्ठा मिलती है गिरीश गौतम Aajtak24 News

रीवा - भारतीय जनता पार्टी मऊगंज जिलेका दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 23 एवं 24 मई क़ो शगुन मैरिज गार्डन मऊगंज में आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में विधायक देवतालाब गिरीश गौतम की अगुवाई में बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन का सृजन करते हैं गिरीश गौतम तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता सशक्त संगठन का सृजन करते हैं।  हमारे संगठन में प्रशिक्षण और सतत संवाद की प्रक्रिया है, जो हमें अन्य दलों से अलग बनाती है। प्रशिक्षण और सतत संवाद से ही हमारा दल आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है। प्रशिक्षण वर्ग से हमें वैचारिक निष्ठा प्राप्त होती है भाजपा मऊगंज जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र मिश्रा ने प्रशिक्षण की तैयारी पर चर्चा करते हुए कहा कि  मऊगंज जिले का प्रशिक्षण वर्ग ऐतिहासिक और सबसे अच्छा हो इसकी तैयारी की गई है पार्टी द्वारा बताई गई गाइडलाइन के अनुरूप सतप्रतिशत उपस्थिति के साथ प्रशिक्षण वर्ग को संपन्न करने का प्रयास हो रहा है अलग-अलग व्यवस्थाओं की टीम गठित की जा चुकी है उनको जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं प्रशिक्षण वर्ग अनुशासित संयमित और संगठन के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थित हो इसका प्रयास हो रहा है प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी लोग रात विश्राम कार्यक्रम स्थल पर ही करेंगे मोबाइल पार्किंग की व्यवस्था की गई है कार्यकर्ता बिना मोबाइल के प्रशिक्षण वर्ग में रहेंगे भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि 23 मई को सुबह 10:00 बजे र प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ एवंध्वजारोहण किया जाएगा 11:00 बजे दो दिवशीय वर्ग का उद्घाटन होगा इसके मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक देवतालाब गिरीश गौतम होंगे जो प्रथम सत्र के माध्यम से हमारा इतिहास विकास पर प्रकाश डालेंगे वहीं द्वितीय सत्र श्रीमती नंदिता पाठक अरुण द्विवेदी व्यावहारिक सत्र के रूप में लेंगे तृतीय सत्र को श्रीमती प्रतिमा बागरी मंत्री मध्य प्रदेश शासन प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पर चर्चा करेंगी राजेश पांडे कार्य पद्धति जीएस ठाकुर बूथ प्रबंधन एवं मन की बात योगेश ताम्रकार विचार परिवार जिला प्रभारी शशांक श्रीवास्तव द्वारा कार्य विस्तार पर प्रकाश डाला जाएगा वहीं दूसरे दिन 24 मई को प्रथम सत्र श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी कार्यकर्ता विकास संभल और अपेक्षाएं मीडिया विषय पर योगेंद्र शुक्ला सदस्य मीडिया विभाग मध्य प्रदेश सोशल मीडिया अनिल पटेल संभाग प्रभारी विजय दुबे जी द्वारा सैद्धांतिक अधिष्ठान एकात्ममानववाद एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवादपर प्रकाश डाला जाएगा देश के समक्ष चुनौतियों पर सरतेंदूतिवारी एवं समापन सत्र को रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा संबोधित करेंगे जिसमें सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर प्रबोधन देंगे मऊगंज भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र मिश्रा ने सभी अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग में समय से रात विश्राम की तैयारी के साथ 23 में कोसुबह 9:बजे पहुंचने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post