![]() |
| शाजापुर में घरों के अंदर छिपाकर रखे गए अवैध पटाखों पर प्रशासन का बड़ा छापा Aajtak24 News |
शाजापुर - शाजापुर में रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किए जाने के मामले में प्रशासन ने बड़ी छापामार कार्रवाई की है। कलेक्टर ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर भारी मात्रा में बिना अनुमति रखे गए पटाखे जब्त किए।कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनीषा वास्कले, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजय मिश्र, तहसीलदार गौरव पोरवाल और कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला की विशेष भूमिका रही।
संयुक्त टीम ने हुसैनी चौक अंडा गली और नाथवाड़ा क्षेत्र में दबिश दी। जांच के दौरान सैफुद्दीन पिता मोहम्मद हुसैन और मोहन पिता अशोक नाथ के आवासीय परिसरों से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए, जिन्हें बिना वैध अनुमति के संग्रहित किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार रिहायशी क्षेत्रों में इस तरह विस्फोटक सामग्री का अवैध भंडारण गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा कर सकता था। यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती तो आसपास के कई मकान इसकी चपेट में आ सकते थे। इसी खतरे को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटाखों को जब्त किया।
अधिकारियों ने बताया कि अवैध भंडारण और विस्फोटक अधिनियम के तहत संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री का भंडारण न करें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें।
आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल
- रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण लंबे समय से चल रहा था, तो क्या स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इसकी पहले से जानकारी नहीं थी?
- क्या इस मामले में केवल पटाखे जब्त कर कार्रवाई पूरी मानी जाएगी, या संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी जिनके क्षेत्र में यह अवैध कारोबार चल रहा था?
- शाजापुर में अवैध विस्फोटक और पटाखा भंडारण की जांच के लिए क्या अब शहरभर में व्यापक अभियान चलाया जाएगा, या कार्रवाई केवल एक-दो ठिकानों तक सीमित रहेगी?
