रीवा; चिरहुला नाथ धाम में गूंजा संगीतमय सुंदरकांड: पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार के मुखारविंद से हुआ दिव्य प्रवचन Aajtak24 News

रीवा; चिरहुला नाथ धाम में गूंजा संगीतमय सुंदरकांड: पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार के मुखारविंद से हुआ दिव्य प्रवचन Aajtak24 News

रीवा - शहर के सुप्रसिद्ध और आस्था के केंद्र श्री चिरहुला नाथ स्वामी जी के दिव्य दरबार में अखिल विश्व सत्य सनातन संघ (महिला प्रकोष्ठ) इकाई रीवा द्वारा एक भव्य और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान मत्स्य विभाग की उप संचालक एवं संघ की संभागीय अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह के संयोजन में संपन्न हुआ, जिसमें संगीतमय सुंदरकांड पाठ, मर्मस्पर्शी प्रवचन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण सुंदरकांड पाठ और प्रवचन रहा, जिसका वाचन तुलसी सम्मान एवं श्री राम किंकर भारतभूषण सम्मान से विभूषित, सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश परम सम्मानीय श्री अरुण कुमार जी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने मुखारविंद से सुंदरकांड की चौपाइयों का ऐसा हृदयस्पर्शी व्याख्यान दिया कि पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

इस दिव्य अवसर पर अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री महंत डॉ. गोविन्द नारायण चित्रगुप्त जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके अलावा शहर के कई गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और संघ के पदाधिकारियों ने भी दरबार में हाजिरी लगाई। पाठ के समापन पर महाआरती हुई, जिसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post