| रीवा; जनता भाजपा पर भरोसा करती है, इस भरोसे को बनाए रखा है उपमुख्यमंत्री Aajtak24 News |
रीवा - भारतीय जनता पार्टी रीवा जिले का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के शनिवार को समदड़िया गोल्ड सिरमौर चौराहा में आयोजित हो रहा है जिसमें प्रदेश जिला पदाधिकारी विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर प्रदेश जिला स्तरीय पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री अपेक्षित किए गए हैं भाजपा रीवा के प्रशिक्षण अभियान का उद्घाटन सुबह 11 बजे दीप प्रज्वल एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पणके साथ किया गया प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल.सांसद जनार्दन मिश्रा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता द्वारा सरकारी योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी का कार्यक्रम स्थल पर उद्घाटन किया
राजनीतिक इच्छा शक्ति ने विकास के कीर्तिमान गढे राजेंद्र शुक्ल
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमने प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर लाकर विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा किया है एक दौर था जब मध्य प्रदेश बीमारू राज्य के कलंक से ग्रसित था हमारी विकास दर निचले पायदान पर थी प्रदेश के गांव अंधेरे में डूबे थे सड़कों के स्थान पर गड्ढे ही गड्ढे थे ना बिजली थी ना सड़के थी और प्रदेश की युवाओं का भविष्य भी चौपट हो रहा था 03 में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है और विकास के लिए कभी भी पैसे की कमी नहीं आई श्री शुक्लने कहा कि आज हमारी सरकार ने वह काम किया है जिनको लोग असंभव मानते थे हमने बिजली मंत्री रहते हुए पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने की विधानसभा में घोषणा की तो विरोधी दल के लोग उछल पड़े थे और कह रहे थे कि असंभव है हमने उसे पूरा करके दिखाया आज प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में एक शक्तिशाली वैभवशाली और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है 03 में प्रदेश की जनता ने बंटाधार युग को समाप्त करने के लिए हमारी सरकार को चुना था तभी से प्रदेश में विकास के नए युग की शुरुआत हुई हमने विकास के साथ जन सरोकारों को भी पूरा करने का काम किया है कांग्रेस ने पूरे प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था और विंध्य को सबसे पिछड़ा क्षेत्र के रूप में पहचान जाता था हमने सड़क बिजली पानी चिकित्सा शिक्षा हर क्षेत्र में अद्भुत पूर्व काम किया है हम सत्ता के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा के तौर पर जाने जाते हैं। आज हर क्षेत्र में प्रदेश विकास की राह पर तेजी के साथ बढ़ रहा है।
भाजपा प्रशिक्षण महा अभियान की प्रस्तावना रखते हुए भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमारे संगठन की सफलता का राज हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण में है, और यही कारण है कि हम इन कार्यशालाओं व प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान केवल कार्यकर्ताओं की क्षमता को बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि यह पार्टी की विचारधारा और समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त होगीप्रशिक्षण पार्टी की विचारधारा और कार्यपद्धति आगे बढ़ाने के लिए है*
सतना महापौर योगेश ताम्रकार ने विचार परिवार पर संबोधन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की विचारधारा और कार्य पद्धति को आगे बढ़ाने के लिए है। यह एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि हमारा विचार परिवार विविध क्षेत्रों में काम कर रहा है जिसकी बदौलत आज हम बट वृक्ष की तरह खड़े हैं कार्यकर्ताओं को यह जानना चाहिए कि हमारे विचार परिवार के लोग किस लग्न और मेहनत से विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे भाजपा एक संगठन आधारित राजनीतिक दल है, जो पूरी तरह से कार्यकर्ता आधारित है। भाजपा का कार्यकर्ता विचारधारा से प्रेरित है।
*प्रशिक्षण से समाज में संवेदनशील और पार्टी का सक्षम कार्यकर्ता तैयार होता है - विजय दुबे
प्रशिक्षण महाअभियान के सत्र को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी विजय दुबे ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान का मूल उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण के सिद्धांत को साकार करना है, जिसकी वैचारिक प्रेरणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से प्राप्त होती है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता और दायित्वबोध को जागृत करने का कार्य किया जाता है, क्योंकि प्रशिक्षण से समाज में संवेदनशील और पार्टी का सक्षम कार्यकर्ता तैयार होता है। इसके साथ ही वर्तमान समय की चुनौतियों, के अनुरूप कार्यकर्ता तैयार हो सके भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने संबोधित करते हुए कहा कि विचारधारा के प्रति निष्ठा हमारे संगठन की पहचान है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की जनता का भाजपा पर निरंतर भरोसा बढ़ा है। हम सभी कार्यकर्ताओं को जनता के इस भरोसे को इसी तरह बनाए रखने के लिए लगातार कार्य करना है। सतना पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी डॉक्टर सपना वर्मा ने भी सत्र को संबोधित किया प्रशिक्षण वर्ग में सांसद जनार्दन मिश्रा वरिष्ठ नेता कमलेश्वर सिंह विद्या प्रकाश श्रीवास्तव महाबली गौतम राम सिंह अंजू मिश्रा रमेश गर्ग राजगोपाल चारी जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल विंध्य विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पचूलाल प्रजापति विधायक नागेंद्र सिंह सिद्धार्थ तिवारी दिव्य राज सिंह नरेंद्र प्रजापति पूर्व विधायक कैपी त्रिपाठी नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडेय पूर्व विधायक श्रीमती पन्नाबाई प्रजापति श्याम लाल द्विवेदी प्रदेश पैनलिस्ट मीडिया बृजेश पांडेय अनिल पटेल योगेंद्र शुक्ला सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर गुप्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर के संयोजक प्रबोध व्यास ने संचालन किया सह संयोजक विवेक गौतम अशोक सिंह गहरवार श्रीमती सुमन शुक्ला सहित उपस्थित रहे