रायगढ़; तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक, बोलेरो-बाइक पर बरसाए वार… गांव में मचा हड़कंप Aajtak24 News

रायगढ़; तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक, बोलेरो-बाइक पर बरसाए वार… गांव में मचा हड़कंप Aajtak24 News

रायगढ़ - जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में एक युवक ने तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने घर परिसर में खड़ी बोलेरो और बाइक पर तलवार से हमला कर तोड़फोड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया है। मामला ग्राम सोडेकेला का है, जहां निवासी संतोष पटेल ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मई 2026 की दोपहर करीब 3 बजे गांव का मृत्युंजय बिशी तलवार लेकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने घर परिसर में खड़ी बोलेरो वाहन और एचएफ डीलक्स बाइक पर तलवार से हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए तलवार लेकर उसकी ओर दौड़ा। जान बचाने के लिए उसे वहां से भागना पड़ा। इस घटना में दोनों वाहनों को करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ। शिकायत मिलते ही थाना पुसौर में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। टीआई हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मृत्युंजय बिशी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे की धारदार तलवार भी बरामद कर जब्त कर ली। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि हथियार लेकर दहशत फैलाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई करेगी।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. एक युवक खुलेआम तलवार लेकर गांव में घूमता हुआ पड़ोसी के घर तक पहुंच गया — क्या क्षेत्र में अवैध हथियारों पर पुलिस की निगरानी कमजोर पड़ रही है?
  2. क्या आरोपी का पहले भी आपराधिक या विवादित व्यवहार रहा है, और यदि हां, तो उस पर पहले से निगरानी क्यों नहीं रखी गई?
  3. ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी बातों पर हथियार निकालने की घटनाएं बढ़ रही हैं — क्या पुलिस ने ऐसे संवेदनशील इलाकों की पहचान कर कोई विशेष रोकथाम रणनीति बनाई है?

Post a Comment

Previous Post Next Post