​मऊगंज; सड़क हादसे में मऊगंज जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र मिश्र का दुखद निधन Aajtak24 News

​मऊगंज; सड़क हादसे में मऊगंज जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र मिश्र का दुखद निधन Aajtak24 News

मऊगंज - मऊगंज जिला न्यायालय के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित अधिवक्ता श्री रामचंद्र मिश्र का आज एक भीषण सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया। इस दुखद खबर के सामने आते ही स्थानीय न्यायिक जगत और अधिवक्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

​बाईपास पर हुआ हादसा:

मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रामचंद्र मिश्र आज अपने गृह ग्राम ढेरा से मऊगंज कोर्ट के लिए निकले थे। इसी दौरान मऊगंज-चाक रोड बाईपास के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि इसमें उन्होंने दम तोड़ दिया।

​अस्पताल पहुंचे भारी संख्या में अधिवक्ता:

जैसे ही हादसे और उनके निधन की खबर कोर्ट परिसर तक पहुँची, वकीलों और उनके करीबियों में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और सदस्य जिला अस्पताल पहुँचे। श्री मिश्र के इस तरह अचानक चले जाने से पूरा अधिवक्ता समाज स्तब्ध और मर्माहत है। ​सहकर्मियों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि श्री रामचंद्र मिश्र एक बेहद सरल, मिलनसार और कानून के गहरे जानकार थे। उनका जाना मऊगंज बार और न्यायिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

​शोक संवेदना

ईश्वर दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रामचंद्र मिश्र जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार जनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post