सक्षम की प्रांत योजना बैठक दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर व सम्मानपूर्ण जीवन की नई दिशा देगी - विधायक सुदेश राय Aajtak24 News

सक्षम की प्रांत योजना बैठक दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर व सम्मानपूर्ण जीवन की नई दिशा देगी - विधायक सुदेश राय Aajtak24 News

सीहोर - समदृष्टि, क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) मध्यभारत प्रांत की वार्षिक योजना बैठक का आयोजन  राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (NIMHR), सीहोर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्यभारत प्रांत के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता सक्षम नागपुर से राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय चंद्रशेखर जी,वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  ने संगठन की आगामी योजनाओं, सेवा कार्यों एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सक्षम का उद्देश्य केवल सेवा नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री सुदेश जी राय ने सक्षम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदनशीलता और सहयोग पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान, सीहोर के डायरेक्टर डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला ने की। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास के क्षेत्र में समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत अध्यक्ष  सुरेश जी श्रीवास्तव उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथियों में डॉ. पुष्पा कन्नौजिया, अतुल जैन चाय घर एवं विपुल चांडक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।  बैठक में प्रांत की वार्षिक कार्ययोजना, दिव्यांगजन कल्याण, संगठन विस्तार, सेवा गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। विभिन्न जिलों से आए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए।

आयोजन में सक्षम के प्रांत सचिव दिनेश शर्मा, प्रांत युवा आयाम प्रमुख  अर्जुन सिंह सदस्य, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान, सीहोर जिला अध्यक्ष हरिनारायण वर्मा, जिला सचिव प्रदीप नागिया, जिला उपाध्यक्ष नवीन सोनी, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मकवाना, सुधीर राय, तरुण श्रीवास्तव, शालिनी माहेश्वरी, रितिका राठी सीहोर अतिथियों का स्वागत किया एवं अधिवेशन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post