नल-जल मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सौंपा ज्ञापन Aajtak24 News

नल-जल मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सौंपा ज्ञापन Aajtak24 News

शहडोल - जिले की ब्यौहारी तहसील अंतर्गत संचालित नल-जल मिशन योजना में भारी भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। यह ज्ञापन एसडीएम ब्यौहारी के माध्यम से भेजा गया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह पेंड्रो ‘मोनू’ के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि तहसील के कई गांवों में नल-जल योजना बंद पड़ी हुई है, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया गया कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से योजना केवल कागजों में संचालित हो रही है।ज्ञापन में कहा गया कि कई ग्रामीणों से नल कनेक्शन के नाम पर राशि ली गई, लेकिन आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। वहीं कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया है। जनपद पंचायत ब्यौहारी अंतर्गत नल-जल योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया गया है।पार्टी ने मांग की है कि बंद पड़ी योजनाओं की तकनीकी जांच कर उन्हें तत्काल शुरू कराया जाए। साथ ही समस्या के समाधान तक टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाए और ग्रामीणों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदारों एवं पीएचई अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post