गौरेला-पेंड्रा; कलेक्टर का औचक निरीक्षण: कंपोजिट बिल्डिंग निर्माण में मिली रफ्तार लाने के सख्त निर्देश Aajtak24 News

गौरेला-पेंड्रा; कलेक्टर का औचक निरीक्षण: कंपोजिट बिल्डिंग निर्माण में मिली रफ्तार लाने के सख्त निर्देश Aajtak24 News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही - जिले में निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को शीघ्र और बेहतर सुविधा के साथ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती नित्या ठाकुर सहित संबंधित इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कलेक्टर को निर्माण की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

कलेक्टर ने कहा कि कंपोजिट बिल्डिंग के निर्माण से विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही स्थान पर संचालित होंगे, जिससे प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा और आम नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे सेवाओं की गति बढ़ेगी और लोगों को एक ही स्थान पर सुविधाजनक वातावरण में सभी आवश्यक सेवाएं प्राप्त होंगी।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. क्या अब तक निर्माण की गति निर्धारित समय-सीमा के अनुसार रही है, या बार-बार निरीक्षण के बावजूद परियोजना पिछड़ रही है?
  2. कंपोजिट बिल्डिंग में सभी विभाग एक छत के नीचे आने के बाद क्या वास्तव में सेवा वितरण में सुधार की कोई स्पष्ट समयबद्ध कार्ययोजना तय की गई है?
  3. क्या इस परियोजना में गुणवत्ता नियंत्रण के लिए कोई स्वतंत्र तकनीकी ऑडिट सिस्टम लागू है, या पूरी निगरानी केवल विभागीय स्तर पर ही सीमित है?

Post a Comment

Previous Post Next Post