रीवा पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल: जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को किया संबोधित Aajtak24 News

रीवा पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल: जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को किया संबोधित Aajtak24 News

रीवा -भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल गुरुवार को रीवा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक को संबोधित किया। बैठक में रीवा जिले के समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रीवा आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय और भव्य स्वागत किया।

तिथियों के अनुसार अनिवार्य रूप से हों मंडल और जिले की बैठकें

बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने सांगठनिक मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित और कार्यकर्ताओं के दम पर चलने वाली पार्टी है। संगठन द्वारा जो तिथियां तय की गई हैं, उनमें अनिवार्य रूप से मंडल और जिले की नियमित बैठकें आयोजित की जाएं।

उन्होंने आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी महीनों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पर्यावरण दिवस और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इन सभी कार्यक्रमों को केवल शहर तक सीमित न रखकर बूथ स्तर तक भव्यता के साथ आयोजित किया जाए।

रीवा जिला संगठन के कार्यों की सराहना, प्रशिक्षण वर्ग के लिए दी बधाई

श्री जामवाल ने रीवा जिले के कामकाज पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि रीवा में बेहतर समन्वय और सामंजस्य के साथ संगठन का कार्य आगे बढ़ रहा है। मंडल स्तर की बैठकें समय पर संपन्न हो रही हैं। कार्यकर्ताओं की निष्ठा और व्यवस्थित रिपोर्टिंग के कारण ही पार्टी के सभी कार्यक्रम सफल हो रहे हैं, जो कि बेहद प्रशंसनीय है। इसके साथ ही उन्होंने रीवा जिला संगठन को हाल ही में संपन्न हुए 'प्रशिशण वर्ग' को व्यवस्थित और सफल बनाने पर विशेष रूप से बधाई दी।

बैठक में विंध्य के दिग्गज नेता और पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में रीवा और विंध्य क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मंचासीन रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

  • रीवा संभाग प्रभारी विजय दुबे, जिला प्रभारी रवीन्द्र सिंह चौहान, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा

  • त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज', मनगवां विधायक नरेन्द्र प्रजापति

  • जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, वरिष्ठ नेता अजय सिंह, उमरिया जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र पांडे

इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रबोध व्यास, अशोक सिंह गहरवार, राजेश प्रताप सिंह, मनीषचन्द्र शुक्ला, श्रीमती संध्या कोल, जिला महामंत्री उमाशंकर पटेल, विवेक गौतम, जीवनलाल साकेत, जिला मंत्री रविराज विश्वकर्मा, प्रणेश ओझा, बिजेन्द्र गौतम, श्रीमती सुमन शुक्ला, श्रीमती गीता मांझी, श्रीमती कल्पना पटेल सहित जिले के सभी मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post