रीवा; बेलवा पैकान के राय सागर तालाब में उत्साह से मनाया गया गंगा दशहरा Aajtak24 News

बेलवा पैकान के राय सागर तालाब में उत्साह से मनाया गया गंगा दशहरा Aajtak24 News

रीवा-मनगवां/गंगेव - गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बेलवा पैकान के ऐतिहासिक राय सागर तालाब में मध्य प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगेव ब्लॉक की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद सीईओ) प्राची चौबे ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि नृपेंद्र गणेश सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनीता मिश्रा, ग्राम पंचायत सरपंच राजा प्रजापति और सचिव विपिन शुक्ला के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सीएम राइज विद्यालय मनगवां के विधायक प्रतिनिधि डॉ. विष्णु देव कुशवाहा ने किया, जबकि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बेलवा पैकान के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह एवं सचिव बालेंद्र सिंह ने सहयोगी की भूमिका निभाई।

जल संचय और संवर्धन पर दिया जोर

कार्यक्रम की शुरुआत में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनीता मिश्रा ने विषय प्रवेश कराया। इसके बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्राची चौबे ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि नृपेंद्र गणेश सिंह ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल को संचित और संवर्धित करना बेहद जरूरी है।

कलश यात्रा, घाट पूजन और पौधरोपण

बौद्धिक संवाद के समापन के बाद गांव में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात सभी अतिथियों और ग्रामीणों ने राय सागर तालाब के घाट पर पहुंचकर सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों द्वारा तालाब परिसर में आम के पौधों का रोपण किया गया। इस पूरे आयोजन में ग्राम पंचायत के प्रबुद्ध नागरिक, बड़ी संख्या में महिलाएं, बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता और वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post