सीहोर; शोभायात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ Aajtak24 News

शोभायात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ Aajtak24 News

सीहोर - गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नगर के ब्राह्मण धर्मशाला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। सोमवार प्रातः श्री सत्यनारायण मंदिर, बड़ा बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं पूजन कर भव्य स्वागत किया गया। वातावरण भक्तिमय नारों और भजनों से गूंज उठा। सात दिवसीय कथा का वाचन प्रख्यात कथावाचक पंडित शैलेश तिवारी जी के श्रीमुख से किया जाएगा।

कथा के शुभारंभ अवसर पर पंडित शैलेश तिवारी जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता, भक्ति और संस्कारों का संचार होता है। भागवत कथा हमें धर्म, कर्म और मानवता का सच्चा मार्ग दिखाती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कथा में नियमित उपस्थित रहकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया। आयोजन को लेकर आयोजक समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठक व्यवस्था, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post