बड़वानी; पाटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार Aajtak24 News

बड़वानी; पाटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार Aajtak24 News

बड़वानी - जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पाटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 बल्क लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम बुदी पहाड़ी क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर और डीएसपी (म.सु.) श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी पाटी उनि. रामदास यादव ने बीट स्टाफ के साथ मिलकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया था। इसी दौरान 11 मई 2026 को सूचना मिली कि एकलव्य स्कूल रोड, ग्राम बुदी पहाड़ी के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसमें प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर थे। कुल 72 बल्क लीटर शराब की कीमत लगभग 30,400 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी नुनेश पिता दुवारसिंग रावत (38 वर्ष), निवासी पलासपानी फल्या, ग्राम बोरखेडी के खिलाफ थाना पाटी में अपराध क्रमांक 166/2026, धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत विवेचना में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामदास यादव सहित सउनि दिलीप मुवेल, सउनि श्रीराम फगोरे, प्रधान आरक्षक मौसम चौहान, आरक्षक ज्ञानेश्वर और आरक्षक बोबी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. क्या यह आरोपी केवल छोटे स्तर का विक्रेता है, या इसके पीछे किसी बड़े अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क की कड़ी भी जुड़ी हुई है जिसकी जांच की जा रही है?
  2. क्षेत्र में लगातार अवैध शराब मिलने के बावजूद क्या पुलिस की निगरानी व्यवस्था पहले से कमजोर थी, या यह एक आकस्मिक कार्रवाई थी?
  3. क्या ऐसे मामलों में सिर्फ गिरफ्तारी और जब्ती पर्याप्त है, या इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचने के लिए कोई विशेष रणनीति भी बनाई जा रही है?

Post a Comment

Previous Post Next Post