राजनांदगांव; ऑक्सीजन जोन में रेत का ‘खेल’ पकड़ा गया! 50 ट्रॉली अवैध भंडारण पर बड़ी छापेमारी Aajtak24 News

राजनांदगांव; ऑक्सीजन जोन में रेत का ‘खेल’ पकड़ा गया! 50 ट्रॉली अवैध भंडारण पर बड़ी छापेमारी Aajtak24 News

राजनांदगांव - कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने राजनांदगांव विकासखंड के ऑक्सीजन जोन भंवरमरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत भंडारण का खुलासा किया। जांच के दौरान पाया गया कि अविनाश सोनी द्वारा शिवनाथ नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर बड़े पैमाने पर भंडारित की गई थी। मौके पर लगभग 40 से 50 ट्रिप ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर रेत का भंडारण मिला, जिसे देखकर टीम भी हैरान रह गई।

कार्रवाई के दौरान टीम ने तत्काल रेत को जप्त कर लिया और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक लोडर मशीन भी जब्त कर ली। सभी वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना सुरगी में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब ऑक्सीजन जोन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन को लेकर पहले से ही पर्यावरणीय चिंताएं उठती रही हैं।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. क्या भंवरमरा जैसे “ऑक्सीजन जोन” क्षेत्र में लंबे समय से इतना बड़ा अवैध रेत भंडारण बिना स्थानीय निगरानी के संभव था?
  2. शिवनाथ नदी से रेत के अवैध उत्खनन पर पहले क्यों कार्रवाई नहीं हुई, और इसमें किन स्तरों पर लापरवाही हुई?
  3. क्या प्रशासन यह स्पष्ट करेगा कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग या नेटवर्क शामिल हैं और क्या उन पर भी कार्रवाई होगी?

Post a Comment

Previous Post Next Post