| जांजगीर-चांपा; 50 पाव शराब और 1 बाइक पर टूटा पुलिस का शिकंजा: बनारी रोड पर अवैध कारोबार का खेल खत्म Aajtak24 News |
जांजगीर-चांपा - जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बनारी रोड से शराब की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ किया। पुलिस के अनुसार आरोपी कमलेश कश्यप (33 वर्ष), निवासी ग्राम मुनुंद को उस समय पकड़ा गया जब वह देशी शराब की बिक्री के लिए परिवहन कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 50 पाव देशी शराब (कीमत लगभग 4,000 रुपये) और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 50,000 रुपये) जब्त की गई। कुल जब्ती लगभग 54,000 रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के निर्देश पर की गई, जिन्होंने पहले ही थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सीधे सवाल
- क्या सिर्फ छोटे तस्करों पर कार्रवाई हो रही है, या शराब सप्लाई चेन के बड़े नेटवर्क तक भी पुलिस की जांच पहुंच रही है?
- बनारी रोड जैसे इलाकों में अवैध शराब की आवाजाही बार-बार कैसे हो रही है—क्या निगरानी और चेकिंग सिस्टम पर्याप्त नहीं है?
- क्या जिले में अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए कोई स्थायी रणनीति या तकनीकी मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है, या कार्रवाई केवल सूचना आधारित है?