सक्ती; आधार अपडेट का ‘महाअभियान’ या प्रशासनिक चुनौती?” – 5 से 16 वर्ष के बच्चों के एमबीयू पर बड़ा फोकस Aajtak24 News

सक्ती; आधार अपडेट का ‘महाअभियान’ या प्रशासनिक चुनौती?” – 5 से 16 वर्ष के बच्चों के एमबीयू पर बड़ा फोकस Aajtak24 News

सक्ती - जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में आधार सेवाओं के सुचारु संचालन, इनहाउस मॉडल और जीपी इनहाउस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य फोकस बच्चों के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट (MBU) को तेजी से पूरा कराने पर रहा। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में विशेष कैंपों का आयोजन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का समय पर एमबीयू सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 5 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए 30 सितंबर 2026 तक एमबीयू पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, इसलिए इसे अभियान के रूप में चलाकर तय समय सीमा में लक्ष्य पूरा किया जाए। साथ ही व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया गया, ताकि कोई भी बच्चा इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि आधार केंद्रों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और नागरिक-हितैषी बनाया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

बैठक के बाद कलेक्टर एवं अधिकारियों ने सक्ती और बाराद्वार के सभी आधार इनहाउस सेंटरों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान आधार अपडेट कार्य, तकनीकी व्यवस्था और सेवा वितरण की स्थिति का जायजा लिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, यूआईडीएआई प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. जिले में अब तक 5 से 16 वर्ष आयु वर्ग के कितने बच्चों का एमबीयू पूरा हो चुका है, और लक्ष्य का कितना प्रतिशत अभी लंबित है?
  2. आधार इनहाउस सेंटरों के निरीक्षण में क्या कोई तकनीकी कमी, स्टाफ की कमी या सर्वर/नेटवर्क समस्या सामने आई है, और उसका समाधान कब तक होगा?
  3. विशेष कैंप लगाने के बावजूद यदि एमबीयू लक्ष्य समय पर पूरा नहीं होता, तो जिम्मेदारी तय करने की क्या स्पष्ट प्रणाली जिला प्रशासन ने बनाई है?

Post a Comment

Previous Post Next Post