| हार्दिक पांड्या की 'दूसरी पारी': क्या 22 मई को माहिका शर्मा के साथ उदयपुर में लेंगे सात फेरे? Aajtak24 News |
मुंबई - क्रिकेट के मैदान पर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और गेंदबाजी से विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले हार्दिक पांड्या को लेकर एक ऐसी खबर उड़ रही है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या दूसरी बार 'घोड़ी' चढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गॉसिप गलियारों में चर्चा तेज है कि वे अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
उदयपुर में 'लक्ज़री डेस्टिनेशन' वेडिंग का दावा
इंटरनेट पर चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक और माहिका की यह शादी बेहद प्राइवेट और रॉयल अंदाज में होने वाली है।
वेन्यू और तारीख: दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के उदयपुर में एक बेहद आलीशान और लैविश लोकेशन पर 22 मई को यह कपल सात फेरे ले सकता है।
गेस्ट लिस्ट: इस शादी में केवल परिवार के बेहद करीबी लोग और खास दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि, आपको बता दें कि अभी तक पांड्या परिवार या माहिका की तरफ से इस खबर पर कोई आधिकारिक मुहर (Official Confirmation) नहीं लगाई गई है।
सालभर से चल रहा है 'नैन-मटक्का'
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के अफेयर के चर्चे पिछले एक साल से बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में आम हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया है। हाल ही में आईपीएल मैचों के दौरान माहिका को स्टेडियम में हार्दिक को चीयर करते हुए भी स्पॉट किया गया था। सोशल मीडिया पर अक्सर इनकी तस्वीरें और प्राइवेट मोमेंट्स वायरल होते रहते हैं, जिसके बाद से ही फैंस इस शादी का कयास लगा रहे थे।
नताशा स्टेनकोविक की चर्चा तेज
हार्दिक की शादी की खबरें आते ही उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक का नाम भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। नेटिजन्स का कहना है कि हार्दिक की दूसरी शादी की खबर सुनकर नताशा को झटका जरूर लग सकता है, हालांकि नताशा ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। अब देखना यह होगा कि 22 मई के इस दावे में कितनी सच्चाई है या यह सिर्फ एक अफवाह बनकर रह जाती है।