50 की उम्र में अमीषा पटेल का 'सिंगल पावर': आधी उम्र के लड़कों से आ रहे शादी के प्रपोजल Aajtak24 News


50 की उम्र में अमीषा पटेल का 'सिंगल पावर': आधी उम्र के लड़कों से आ रहे शादी के प्रपोजल Aajtak24 News

मुंबई - साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली अमीषा पटेल आज भी उतनी ही ग्लैमरस हैं जितनी वह 26 साल पहले थीं। 'गदर 2' की बंपर सफलता के बाद उनकी लोकप्रियता एक बार फिर सातवें आसमान पर है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में जब उनसे उनकी शादी और सिंगल स्टेटस को लेकर सवाल किया गया, तो अमीषा ने जो जवाब दिए, वे बेहद प्रैक्टिकल और चौंकाने वाले हैं।

"आधी उम्र के लड़के दे रहे हैं प्रपोजल"

इंटरव्यू के दौरान अमीषा ने मुस्कुराते हुए एक मजेदार राज खोला। उन्होंने बताया कि आज भी उन्हें खुद से आधी उम्र के यानी बहुत छोटे और कुंवारे लड़कों से शादी के प्रपोजल आते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने से छोटे लड़के को डेट करेंगी? तो उन्होंने बहुत ही समझदारी से कहा, "मेरे लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। सामने वाले का दिमाग मैच्योर होना चाहिए। मैच्योरिटी का उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता। कई बार 50 साल के लोग भी बच्चों जैसी हरकतें करते हैं।"

हमसफर के लिए कड़क शर्त: "शादी के बाद स्ट्रगल मंजूर नहीं"

जब अमीषा से पूछा गया कि क्या वह खुद से कम कामयाब या कम अमीर इंसान से शादी करेंगी? तो उन्होंने बेहद कड़क और व्यावहारिक जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं पास्ट में एक ऐसे रिश्ते में रह चुकी हूँ जहाँ सामने वाला मुझसे कम सक्सेसफुल था। मेरे लिए पैसा कभी सबसे जरूरी चीज नहीं रहा, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि मैं शादी के बाद समझौता भरी जिंदगी जीऊं।"

अपनी आलीशान लाइफस्टाइल पर बात करते हुए अमीषा ने साफ कहा, "एक स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग मुझे बचपन से मिला है और एक मैंने अपनी मेहनत से बनाया है। मैंने लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। अब अगर मेरा मन 10 दिन के लिए लंदन या न्यूयॉर्क जाकर छुट्टियां बिताने का करे, तो मैं वहां बिना किसी रोक-टोक और स्ट्रगल के जाना चाहती हूँ। मुझे ऐसा पार्टनर चाहिए जो यह सब अफोर्ड कर सके। मैं किसी भी रिश्ते में 'मम्मा' (देखभाल करने वाली) बनकर नहीं रह सकती।"

विक्रम भट्ट संग अफेयर पर भी बोलीं

अमीषा पटेल का नाम लंबे समय तक फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा रहा। दोनों का अफेयर करीब 5 साल तक चला था। इस पर बात करते हुए अमीषा ने खुलकर माना कि उस वक्त अपने रिश्ते को जगजाहिर (पब्लिक) करने की वजह से उनके फिल्मी करियर को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन आज अमीषा अतीत को पीछे छोड़ अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post