कचरा फैलाने और जलाने पर नगर निगम ने 2 संस्थानों पर किया 20 हजार का स्पॉट फाइन Aajtak24 news

कचरा फैलाने और जलाने पर नगर निगम ने 2 संस्थानों पर किया 20 हजार का स्पॉट फाइन Aajtak24 news 

इंदौर - सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में दो प्रतिष्ठानों को कचरा फैलाना और जलाना महंगा पड़ गया। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों संस्थाओं के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए का इस्पात फाइन किया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार कचरा नहीं फैलाने और न ही जलाने की हिदायत दी। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्रवाई की गई। 

सीएसआई सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अपर आयुक्त प्रखर सिंह के निर्देशन में सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी और एमआर-4 क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया कि कुछ औद्योगिक इकाइयों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए कचरा जलाया जा रहा है और कचरा खुले में फैलाया भी जा रहा था, जिससे पर्यावरण एवं स्वच्छता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। निरीक्षण उपरांत अपर आयुक्त के निर्देशानुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए खुशबू ट्रेडर्स पर कचरा जलाने पर 10 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया। वहीं एक अन्य प्रतिष्ठान मोरा इंडस्ट्रीज पर कचरा खुले में फेंकने के कारण 10 हजार का स्पॉट फाइन किया गया। इस प्रकार 20 हजार की स्पॉट फाइन कार्रवाई की गई। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में कचरा जलाना एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। निगम द्वारा भविष्य में भी ऐसे उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post