| भक्तिमय हुआ भोपाल: अज्जू और मयंक यादव के नेतृत्व में निकली भव्य हनुमान चोला यात्रा Aajtak24 News |
भोपाल - राजधानी के वार्ड 24 और जवाहर चौक क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अज्जू यादव और मयंक यादव द्वारा आयोजित इस भव्य चोला यात्रा में श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर तिवारी और श्री भानु हिंदू विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा में भाजपा के सक्रिय एवं कर्मठ युवा नेता नीलेश नामदेव, भूपेंद्र चौरसिया, वीरेंद्र दुबे और हरीश बाबा सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकली इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ओम दुबे पंडित जी, हनी राजपूत, कपिल यादव और अमित यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धर्म लाभ लिया। यात्रा का समापन जवाहर चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर हुआ, जहाँ भगवान को चोला अर्पित कर विशाल प्रसाद वितरण किया गया। युवा नेता नीलेश नामदेव ने इस अवसर पर सभी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।