अंत्योदय के संकल्प के साथ पिपरहा में विकास कार्यों की सौगात, विधायक ने किया अटल सुशासन भवन का लोकार्पण Aajtak24 News

अंत्योदय के संकल्प के साथ पिपरहा में विकास कार्यों की सौगात, विधायक ने किया अटल सुशासन भवन का लोकार्पण Aajtak24 News

रीवा/मनगवां - जनपद पंचायत गंगेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरहा में आज विकास और सुशासन के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। मनगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति के मुख्य आतिथ्य में अटल ग्राम सुशासन भवन का भव्य लोकार्पण एवं अन्य निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ₹25 लाख की लागत से निर्मित होने वाले अटल सुशासन भवन की बाउंड्री वॉल का शिलान्यास किया। साथ ही, ग्रामीणों की सुविधा के लिए ₹15 लाख की लागत से नवनिर्मित ग्रेबल सड़क का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। ये कार्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों में सुगमता लाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

अंत्योदय से राष्ट्रोदय का मूलमंत्र जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 'अंत्योदय से राष्ट्रोदय' के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे शासन की जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सेतु का कार्य करें।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में जनपद पंचायत गंगेव अध्यक्ष विकास तिवारी, जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय मिश्रा और जनपद सदस्य रावेन्द्र पटेल सहित भारी संख्या में स्थानीय नेतृत्व मौजूद रहा। पिपरहा सरपंच महेंद्र त्रिपाठी के साथ देउरा, मौहरिया, सहेबा, सिसवा और खैरा के सरपंचों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। भाजपा मंडल अध्यक्ष सौखीलाल कोल और वरिष्ठ नेता देवव्रत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष तिवारी 'निर्मल' द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि मनगवां विधानसभा में जनकल्याणकारी कार्यों की गति निरंतर जारी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post