लालगांव चौकी क्षेत्र में युवक से मारपीट, FIR न लिखने पर पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप Aajtak24 News

लालगांव चौकी क्षेत्र में युवक से मारपीट, FIR न लिखने पर पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप Aajtak24 News

रीवा - जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगांव चौकी इलाके में एक युवक के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक के अंगूठे में गहरी चोट आई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ज्ञानेंद्र केवट ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत करने के बावजूद उसकी FIR दर्ज नहीं की गई। युवक का आरोप है कि FIR लिखने के नाम पर लालगांव चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक कैलाश पटेल ने 2500 रुपए लिए और 5000 रुपए की अतिरिक्त मांग की। साथ ही परिजनों के साथ गाली-गलौज कर भगा देने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने बताया कि वह दिनेश साकेत नाम के युवक के साथ अपने मामा के घर फाग गाने गया था। वहां करीब एक से दो घंटे तक फाग गाने के बाद जब वे वापस निकल रहे थे, तभी प्रेम नाम के युवक ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।पीड़ित के अनुसार किसी तरह वहां से निकलने के बाद रास्ते में 3 से 4 लोगों ने फिर से उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट आ गई।

पीड़ित और उसके परिजन जब शिकायत लेकर लालगांव चौकी पहुंचे तो पुलिस ने FIR दर्ज करने के बजाय पैसे की मांग की और उसकी मौसी के साथ भी गाली-गलौज कर उन्हें वहां से भगा दिया। मामले को लेकर पीड़ित के परिजन SP ऑफिस पहुंचे और लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से उन्हें मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।




Post a Comment

Previous Post Next Post