![]() |
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा के नेतृत्व में कार्य |
इंदौर - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इंदौर ग्रामीण का आजीवन सहयोग निधि एकत्रीकरण अभियान चल रहा है। जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता घर-घर जाकर समर्पण राशि एकत्र कर रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी विनोद चंदानी और जेपी नागर ने बताया कि देपालपुर विधानसभा के बेटमा नगर में समर्पण निधि अभियान के जिला प्रभारी गोपालसिंह चौधरी और सहप्रभारी रामस्वरूप गहलोत की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं से राशि जुटाई गई। जिलाध्यक्ष चावड़ा ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है। एकत्रित राशि का उपयोग कार्यालयों और पार्टी संगठन के कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा का पुष्पमाला और श्रीफल से स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, धर्मवीर सिंह चौहान, निलेश उपाध्याय, मूलचंद शर्मा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गुमान सिंह पंवार, मलखान सिंह चौहान, दिनेश गर्ग मौजूद रहे।

