छात्र-छात्राओं का सम्मान कर विवादों में घिरे मनगवां विधायक Aajtak24 News

छात्रों को कटोरा थमाते विधायक नरेंद्र प्रजापति का वीडियो वायरल

रीवा - जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल वे तिवनी गांव की शासकी श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी हायर सेकेंडरी स्कूल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और छात्रों के सम्मान के दौरान कटोरा वितरित कर दिए। उनके इस कार्यक्रम की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद लोगों की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन इस मामले में विधायक की मंशा स्तब्ध करने वाली नजर आती है। बताया जाता है कि मनगवां विधानसभा क्षेत्र में तिवनी स्कूल के सरस्वती पूजन और वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचे विधायक नरेंद्र प्रजापति ने यहां अध्ययनरत छात्र और छात्राओं का सम्मान किया तथा उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप कटोरा वितरित किए। इसको लेकर विधायक लोगों की नजर में आ गए। सोशल मीडिया में लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post