![]() |
| जनश्री लोक कल्याण समिति के दशहरा महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न Aajtak24 News |
भोपाल - जनश्री लोक कल्याण समिति, भोपाल द्वारा आयोजित होने वाले भव्य दशहरा महोत्सव की तैयारियां विधिवत रूप से शुरू हो गई हैं। आज कलियासोत दशहरा मैदान, नेहरू नगर में भूमि पूजन का कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी ने की। मुख्य अतिथि श्री उमाशंकर गुप्ता जी ने मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। इस अवसर पर डॉ. रमाकांत जी, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर तिवारी जी, तथा राकेश जोशी जी, रामेश्वर राय जी, आशाराम जी, योगेश गुप्ता जी, राजेश सिंह जी, आदित्य जी, शंकर मकोरिया जी, गोविंद कहारे जी, मनोज जाट जी, डिंपल जी, कमल जी, गिरीश तिवारी जी, नीलेश नामदेव जी सहित समिति के कई सम्मानित सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम ने दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन का मार्ग प्रशस्त किया है। समिति के सदस्यों ने इस दौरान उत्साहपूर्वक भाग लिया और महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को एक साथ लाकर उत्सव की भावना को बढ़ावा देना और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करना है।


