![]() |
| दिल्ली में 8 साल से रह रहे 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, पहचान बदलकर बना रहे थे भारतीय होने का ढोंग Aajtak24 News |
नई दिल्ली - दिल्ली पुलिस की ऑपरेशन सेल, दक्षिण पश्चिम जिले की टीम ने कापसहेड़ा इलाके से तीन महिलाओं सहित चार बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। ये सभी पिछले 8 सालों से अपनी पहचान बदलकर भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस को तलाशी के दौरान इनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुए हैं। डीसीपी अमित गोयल के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान फरजाना अख्तर, नजमा बेगम, रेश्मा अख्तर और ओरको खान के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे 2017 में बनगांव सीमा और त्रिपुरा के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे। कुछ लोग वीजा पर भारत आए थे, लेकिन वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वे यहीं रुक गए।
Tags
New Delhi
