आज भी नहीं चले नल, लगातार दूसरे दिन इंदौर में जलसंकट jalsankat Aajtak24 News


स्मार्ट सिटी में लोगों को होना पड़ रहा पानी के लिए परेशान


इंदौर - बारिश के मौसम में भी इंदौर में लगातार आज दूसरे दिन जल संकट है। लोग बर्तन लेकर वैकल्पिक स्रोतों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। जलूद में फाल्ट होने के कारण दो दिन से पंप बंद रहे। देर रात सुधार के बाद पंप चालू हुए हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह पानी इंदौर पहुंचा है। हालांकि कल मंगलवार को भी नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारियों द्वारा ऐसा ही बताया गया था, लेकिन आज बुधवार को भी शहर में जलसंकट है। पंप नहीं चलने से शहर की 20 से अधिक टंकियां खाली रही। इस कारण आज पश्चिमी शहर में नलों से होने वाला जलप्रदाय नहीं हो सका। लोग पानी के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन नल नहीं चले। परेशान होकर लोगों को वैकल्पिक साधनों से पानी की पूर्ति कर अपनी दिनचर्या की शुरुआत करना पड़ी। कुछ लोग पानी के लिए इधर-उधर बर्तन लेकर भटकते हुए भी दिखाई दिए। जानकारी अनुसार फाल्ट होने के कारण महेश्वर स्थित पंप दो दिन से बंद रहे। लगातार सुधार कार्य के बाद देर रात पंप चालू हो सके। बताया जाता है कि सुबह तक पानी इंदौर पहुंच सका। इस कारण टंकियां नहीं भर सकीं, जिससे आज लगातार दूसरे दिन शहर में नलों से जलप्रलय नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि शहर की 20 से अधिक टंकियां बिल्कुल नहीं भर सकी। इस कारण इन टंकियां से जुड़ी सैकड़ों कॉलोनियों में आज भी नल नहीं चल सके। लोगों को पानी के लिए भटकते हुए भी देखा गया। हालांकि बारिश का समय होने के कारण कुछ राहत रही। उधर, दूसरी और बारिश नहीं होने से भी जल संकट की स्थिति और गंभीर रही। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी चार दिनों तक नर्मदा प्रोजेक्ट के माध्यम से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो सकी है।

प्राइवेट टैंकर और अन्य साधन बने सहारा 

लोगों ने बताया कि नलों से पानी नहीं आने के कारण महंगे प्राइवेट टैंकर बुलवाना पड़ा। कुछ कॉलोनी में तीन चार घरों के रहवासियों ने मिलकर एक टैंकर बुलवाया। उधर दूसरी और रियल नहीं चलने के कारण टैंकर वालों ने भी पानी की पर्याप्त से अधिक कीमत वसूली बारिश का मौसम शुरू होने के बाद नगर निगम द्वारा जलापूर्ति के लिए शुरू किए गए लगभग सभी टैंकर बंद कर दिए गए हैं। उधर, नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारियों का कहना है कि देर रात लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है। अब गुरुवार से ही जलापूर्ति सामान्य होने की संभावना है।



Post a Comment

Previous Post Next Post