 |
जनसुनवाई के दौरान नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
|
इंदौर। नगर निगम द्वारा संपत्ति कर, जल कर सहित अन्य करों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। नगर निगम परिसर में जनसुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान टैक्स में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने एक ज्ञापन भी निगमायुक्त शिवम वर्मा को सौंपा। निगम परिसर में ही कांग्रेसियों ने नारेबाजी भी की। कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नगर निगम द्वारा की गई संपत्ति कर जल कर एवं अन्य करों में बढ़ोतरी से आम जनता की कमर टूट चुकी है। यादव ने आरोप लगाया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा था कि किसी प्रकार की टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी इसके बाद भी निगम द्वारा संपत्ति कर जल कर कचरा संग्रहण शुल्क सहित अन्य करों में बेतहाशक बढ़ोतरी की गई है। आम जनता को राहत देते हुए नगर निगम को यह टैक्स बढ़ोतरी तुरंत वापस लेना चाहिए।