![]() |
इंदौर नगर निगम के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा chhapa Aajtak24 News |
इंदौर - कई वर्षों से एक ही विभाग और एक ही पोस्ट पर डेट उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के घर और ऑफिस में आज सुबह ईओडब्ल्यू ने छापा मार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह छापा भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में मारा गया है। जांच के तहत नगर निगम स्थित उद्यानिकी विभाग के ऑफिस को सील कर दिया गया। उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के गुलमोहर एमआर-10 स्थित घर पर भी टीम ने छापामार कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में एक करोड़ से अधिक बेहिसाब संपत्ति की जानकारी मिली है। कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज़ और अहम सुराग हाथ लगने की जानकारी सामने आई हैं। इसके बाद ईओडब्ल्यू ने नगर निगम स्थित उनके ऑफिस को खंगालना शुरू कर दिया। उसे भी पूरी तरह से सील कर दिया और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। इस छापे ने नगर निगम में हलचल मचा दी। ईओडब्ल्यू की टीम जांच में जुटी हुई है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। आर्थिक अपराध को लेकर शिकायत मिल रही थी। उसी के आधार पर अवैध संपत्ति से संबंधित जानकारी टीम को मिली थी। इसके बाद ईओडब्ल्यू टीम सर्चिंग कर रही है।