![]() |
मऊगंज शिक्षा में बना अग्रणी: आयुष द्विवेदी को प्रदेश में दूसरा स्थान, कलेक्टर संजय जैन ने दी शुभकामनाएं shubhkana Aajtak24 |
मऊगंज - मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों ने विंध्य क्षेत्र को गौरवांवित किया है। प्रदेश के टॉप 5 विद्यार्थियों में से चार छात्र विंध्य क्षेत्र से हैं, जिनमें मऊगंज के आयुष द्विवेदी ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर मऊगंज जिले का नाम रोशन किया है। आयुष, अमित पब्लिक स्कूल, मऊगंज के छात्र हैं। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता पर मऊगंज जिला कलेक्टर श्री संजय जैन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, "यह हमारे जिले के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। आयुष की सफलता उनके कठिन परिश्रम, परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। कलेक्टर श्री जैन ने विंध्य क्षेत्र के अन्य होनहार विद्यार्थियों — सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल (प्रथम स्थान), रीवा की अंजली शर्मा (चौथा स्थान) और अनिमेष शर्मा (पाँचवाँ स्थान) — को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश के सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने असफल रहे विद्यार्थियों को भी उत्साहित करते हुए कहा, "सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा हैं। जो छात्र इस बार सफल नहीं हो सके, वे निराश न हों। उनका प्रयास और संघर्ष ही भविष्य में उन्हें सफलता दिलाएगा।"