![]() |
मौसम परिवर्तन के साथ ही कुछ राशि के जातकों को भी होगा विशेष फायदा |
इंदौर - रोहिणी नक्षत्र 25 मई से शुरू होगा। इस दिन सुबह 9:30 बजे के करीब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जहां एक ओर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर सूर्य देव अपने पूरे तेज के साथ गर्मी बरसते हैं वहीं इस वर्ष सूर्य देव का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कुछ विशेष फलदायक रहेगा। इस वर्ष सूर्य देव का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ और मंगलकारी रहेगा।
भागवत मर्मज्ञ आचार्य पं. धीरेंद्र राजोरिया ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में चौथा स्थान प्राप्त है। ये नक्षत्र वृषभ राशि में आता है और इसके स्वामी चंद्र देव हैं। नवग्रहों में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले चंद्र ग्रह को सुख, चंचलता, माता, विचार और मन का दाता माना जाता है। जिन लोगों का जन्म रोहिणी नक्षत्र में होता है, वो सुंदर होते हैं और उनका स्वभाव शांत होता है। सूर्य देव का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश मुख्य रूप से तीन राशियों के जातकों में परिवर्तन लाएगा।
युवा वर्ग को करियर में मिलेंगे अवसर
पं. धीरेंद्र राजोरिया के अनुसार रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश सबसे पहले राशि अर्थात मेष राशि के जातकों को भरपूर फायदा पहुंचाने वाला है। सूर्य गोचर के शुभ प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों के घर में खुशियों का आगमन होगा । युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सीरियस होंगे। नौकरीपेशा जातकों को मनचाही कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। कारोबारी और दुकानदारों को अपने काम पर ध्यान देना होगा।अपनी कमियों पर काम करेंगे तो उसका सकारात्मक प्रभाव मुनाफे पर भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा परिवारवालों के साथ घूमने के लिए समय भी निकालेंगे तो अच्छा रहेगा।
बीमारी से देगा छुटकारा
सूर्य का गोचर परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के प्रभाव के कारण चेहरे पर निखार आएगा। एलर्जी के कारण परेशान हैं तो बीमारी से छुटकारा मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में काम कर रहे हैं, उन्हें अब अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पद में वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा बॉस आपको बोनस भी दे सकते हैं।
यश और सम्मान की हो सकती है प्राप्ति
पंडित धीरेंद्र राजोरिया के अनुसार धनु राशि में युवा वर्ग यदि कला के क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाते हैं, तो उन्हें यश और सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी। विवाहित जातकों का दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। उम्रदराज जातक परिवार के हर सदस्य के साथ समय बिताएंगे, जिससे उन्हें अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों से अनबन चल रही है तो सूर्य की कृपा तो सूर्य की कृपा से मनमुटाव दूर होंगे।