![]() |
सिविल सेवा की तैयारी के लिये नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस प्रारंभ prarambha Aajtak24 News |
सीहोर - सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर आया है, क्योंकि नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस का नवीन बेच दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को सीहोर नगर पालिका के टाउन हॉल स्थित लाइब्रेरी हॉल पर सुबह आठ बजे से दस बजे तक शुरू हो रहा है। आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा नि:शुल्क कोचिंग के संयुक्त संचालक रामलखन मीणा ने बताया कि नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस में समय-समय पर सम्बंधित विषय के अधिकारियों के द्वारा भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। इच्छुक छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नगरपालिका सीहोर के टाउन हॉल स्थित लाइब्रेरी हॉल पर दिनांक 07 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक सुबह 8 बजे से 10 बजे तक किया जा रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करायें उक्त कोचिंग क्लास के नवीन बेच में नि: प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
Tags
Sihor