![]() |
राज्यस्तरीय तीरंदाजी में अव्या ने साधा तीन स्वर्ण पर निशाना nisana Aajtak24 News |
इंदौर - 68 वे राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता नरसिंहगढ़ में हुई। इसमें इंदौर भोपाल सहित प्रदेश भर की सभी टीमों ने हिस्सा लिया। इंदौर की बेटी अव्या पिता डॉ. वीरेंद्र राजगीर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदकों पर निशाना साधा। कु. अव्या राजगीर के साथ ही नायशा को रजत और प्राची ने कांस्य पदक जीता। साथ ही इन तीनों की संयुक्त टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। रोमांचक पूर्ण मुकाबले में तीनों प्रतिभागियों ने पदक जीते हैं। इंदौर की बालिकाओं की इस उपलब्धि पर मित्रों और परिवार जनों ने उन्हें बधाई दी है।
Tags
indore