पूर्व महापौर जेठूराम मनहर ने छोड़ी कांग्रेस दिया इस्तीफा isthifa Aajtak24 News

 

पूर्व महापौर जेठूराम मनहर ने छोड़ी कांग्रेस दिया इस्तीफा isthifa Aajtak24 News 

रायगढ़ - विधानसभा चुनाव को हुए अब लगभग लगभग दस माह होने को है पहले विधानसभा चुनाव उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में रायगढ़ जिले में कांग्रेस को लगातार नुकसान हुआ है अभी कुछ ही महीनों में यहां नगर निगम का चुनाव भी होना है इसके लिए भी अब राजनीतिक तौर पर कई तरह की चर्चा का माहौल बन रहा है। एक तरफ नगर निगम चुनाव की चर्चा और दूसरी तरफ यह जानकारी है कि रायगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे जेठूराम मनहर ने कांग्रेस की सदस्यता से  इस्तीफा सौप दिया है। जिन्होंने कांग्रेस के मुसीबत के समय में कांग्रेस के लिए मेहनत कर एक समय में भाजपा को धूल खिलाते हुए नगर निगम में कांग्रेस का परचम लहराया था। आज वहीं जेठूराम मनहर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जाता है कि जेठूराम मनहर पिछले कुछ वर्षो से कांग्रेस में रहते हुए भी कांग्रेस कमेटी से दूर - दूर देखे जाते थे। बता दे जेठूराम मनहर व उनका पूरा परिवार वर्षों से तन मन से कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे है लेकिन पन्द्रह साल बाद जब 2018 में कांग्रेस की सरकार वापस आई थी,  उसके बाद से ही उन्हें कांग्रेस ने एक तरह से किनारे  कर दिया था।  तब से वे कांग्रेस से थोड़े दुर - दुर चल रहे थे। अब जेठूराम मनहर ने निर्णय लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया बता दें कि उन्होंने इस्तीफा की कॉपी जिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है। हालांकि अभी तक उन्होंने इस्तीफा देने के लिए अपनी निजी कारण को ही सामने रखा है जेठूराम मनहर के इस्तीफा के बाद रायगढ़ शहर की राजनीति में उछाल आया है। भाजपा तो अपनी तैयारी पूरी तरह से कर रही है पर कांग्रेस को जेठूराम मनहर के इस्तीफा के बाद अब सायद अहसास होने लगा होगा कि निगम चुनाव होना है। वैसे लोकसभा चुनाव के बाद से रायगढ़ की कांग्रेस पूरी तरह बिखर सी गई है। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस के जमीनी नेता भी अब कांग्रेस से दूर होते जा रहे हैं। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा अपनी जमीनी तैयारी में जुटी हुई है दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस के आला नेता अभी तक संगठन के चुनाव नहीं कर पाए हैं संगठन चुनाव को लेकर कई दावेदार सामने है लेकिन पार्टी का इस और दूर - दूर तक फिलहाल कोई रुचि भी नहीं दिख रही है। जिसको लेकर काग्रेसी कार्यकर्त्ताओ  में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कांग्रेसी भी यह सोच रहे हैं कि आखिर  जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष कौन होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व महापौर जेठूराम मनहर का इस्तीफा दे देना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जोरदार नुकसान हो सकता है हलाकि जेठूराम मनहर के अभी तक किसी अन्य पार्टी में सामिल होने की कोई जानकारी नहीं हुई है बहरहाल एक बात तो तय है कि कांग्रेस पार्टी में अभी भी कुछ ठीक नहीं हुआ है। जेठूराम मनहर ने अभी कांग्रेस से इस्तीफा देकर यह संकेत दे दिया है कि कांग्रेस में अब जमीनी कार्यकर्ताओं की आवश्यकता नहीं है। यही हाल पूरे जिले का है अगर कांग्रेस ने अपनी स्थिति में सुधार नहीं किया आने वाले कुछ दिनों में  लैलूंगा, धरमजयगढ़, खरसिया,  पुसौर , सरिया, सभी जगह पर होने  वाले  नगरीय निकाय चुनाव के पहले कई कांग्रेसी नेता इस्तीफा सौप सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post