![]() |
CM विष्णुदेव साय आज लैलूंगा में करमा महोत्सव में शामिल होंगे CM Vishnudev Sai will attend Karma Mahotsav in Lailunga today |
रायगढ़ - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 अक्टूबर को रायगढ़ जिले के लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2:15 बजे सूरजपुर जिले के ग्राम सिलौटा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 3:00 बजे लैलूंगा पहुंचेंगे। वे अपराह्न 3:05 बजे करमा महोत्सव के वृहत सम्मेलन में शामिल होंगे और शाम 4:10 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर लैलूंगा के कुंजारा हेलीपेड एवं उसके आसपास 3 कि.मी. के क्षेत्र को 'नो ड्रोन फ्लाई जोन' घोषित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
Tags
raigad