सिविल सर्जन डॉ. संत राम चुरेंद्र सेवानिवृत्त, सीएमएचओ डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव ने संभाला प्रभार Civil Surgeon Dr. Sant Ram Churendra retired, CMHO Dr. Yashwant Kumar Dhruv took charge.


सिविल सर्जन डॉ. संत राम चुरेंद्र सेवानिवृत्त, सीएमएचओ डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव ने संभाला प्रभार Civil Surgeon Dr. Sant Ram Churendra retired, CMHO Dr. Yashwant Kumar Dhruv took charge.


 बेमेतरा-  जिला चिकित्सालय बेमेतरा के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. संत राम चुरेंद्र 30 सितंबर को 65 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति के बाद सिविल सर्जन का प्रभार सीएमएचओ डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव को सौंपा गया। अब डॉ. ध्रुव सीएमएचओ के साथ सिविल सर्जन की जिम्मेदारियां भी निभाएंगे।

डॉ. चुरेंद्र के सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनके परिवार समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सीएमएचओ डॉ. ध्रुव ने डॉ. चुरेंद्र को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही, चिकित्सा सेवा से जुड़े सभी कर्मचारियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।

डॉ. चुरेंद्र के कार्यकाल के दौरान जिला चिकित्सालय में कई महत्वपूर्ण सेवाओं की शुरुआत हुई, जैसे एमसीएच बिल्डिंग में डायलिसिस, पोषण पुनर्वास केंद्र, एसएनसीयू यूनिट, और सुरक्षित प्रसव हेतु लेबर वार्ड। इसके अलावा, उन्होंने चिकित्सालय परिसर में सुंदर गार्डन का निर्माण भी करवाया, जो आगंतुकों के लिए सुखद स्थान बना।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर कलेक्टर रणबीर शर्मा और सीएमएचओ डॉ. ध्रुव ने उनके चार दशक के चिकित्सा सेवा जीवन की सराहना करते हुए उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post